Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
रायगढ़ से ओपी की ऐतिहासिक जीत
raigarh, OP

रायगढ़। रायगढ़ जिले की चारों विधानसभाओं के नतीजे सामने आ चुके हैं। जहां इन चारों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। वहीं 2023 के चुनाव परिणाम में खरसिया, रायगढ़, लैलूंगा और धरमजयगढ़ की चारों सीटों में से रायगढ़ सीट से भाजपा उम्मीदवार ओपी चौधरी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। बाकी तीनों सीटों पर कांग्रेस अपना किला बचाने में कामयाब हुई है।

रायगढ़ जिले की हॉट सीट कही जाने वाली सीट पर ओपी चौधरी ने लगभग 64 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश नायक को हराकर छत्तीसगढ़ में बडी जीत दर्ज की। वहीं रायगढ़ जिले की खरसिया के कांग्रेस उम्मीदवार उमेश नंदकुमार पटेल, धरमजयगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार लालजीत राठिया और लैलूंगा से कांग्रेस उम्मीदवार विद्यावती सिदार ने जीत दर्ज की।

रायगढ़ की जनता का कर्ज कभी चुका नहीं पाऊंगा

रायगढ़ विधानसभा से बड़ी जीत मिलने के बाद ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अभी और आंकड़े आने बाकी हैं, लेकिन रायगढ़ की जनता जनार्दन ने जीतना बड़ा जनादेश दिया आशीर्वाद दिया है वह मेरे लिये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं कुछ कर लूं रायगढ़ की जनता के इस कर्ज को कभी नहीं चुका सकता। प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बड़ा आदमी बनाये जाने के संबंध में ओपी चौधरी ने कहा कि मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। पार्टी में और भी बड़े दिग्गत नेता हैं। चुनावी घोषणा पत्र के संबंध में ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को नई उंचाईयां तक पहुंचाने पूरे पांच सालों तक जी तोड़ मेहनत करेंगे और बहुत आगे तक जायेंगे।

 

रायगढ़ जिले की चार विधानसभा सीट में से तीन में भाजपा के हार के संबंध में ओपी चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम इस पर मंथन करेंगे और बड़े सुधार के साथ पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं के हार के संबंध में ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे पांच सालों तक छत्तीसगढ़ को लूटती रही, माफिया राज चलाते रहे, इसीलिये जनता ने उन्हें नकार दिया। मै अपनी इस जीत का पूरा श्रेय समस्त पार्टी कार्यकर्ता और रायगढ़ विधानसभा के तमाम जनता को देना चाहता हूं।

MadhyaBharat 3 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.