Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले के पखांजूर विकास खंड के कोरची थाना क्षेत्र अंर्तगत एक ग्रामीण की नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या कर दी है, मृतक की पहचान नहीं हुई है। नक्सलियों ने ग्रामीण के शव के पास पर्चे भी फेंके हैं। नक्सलियों के पीएलजीए सप्ताह के दूसरे दिन हत्या की घटना के बाद इलाके में सर्चिग बढ़ा दी है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कंदाड़ी के उपसरपंच रामशु कचलामी को 29 नवंबर की रात जनअदालत लगाकर मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने अचिनपुर गांव के पास पर्चा फेंककर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इसके साथ ही अचिनपुर और बुरका गांव में सड़क खोदकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। साथ ही बुरका गांव में लगे निजी कंपनी के टाॅवर को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा बेलगाल चौक समेत विभिन्न जगहों पर नक्सलियों ने पीएलजीए सप्ताह मनाने की अपील का बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर चस्पा किया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |