Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी, इस हादसे में 15 से अधिक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अंतागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। अंतागढ़ थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने बताया कि सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, दुर्घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सरंडी से ग्रामीण पिकअप में सवार होकर कोयलीबेड़ा आदिवासी समाज के आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान अंतागढ़ के पास पिकअप के ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया्र जिसके बाद पिकअप वाहन पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त पिकअप में 20 से अधिक ग्रामीण सवार थे। इसमें से 15 ग्रामीणों को गंभीर चोट आई है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |