Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बेकाबू यात्री बस पलटने से एक की मौत
narsihpur, One dead , uncontrolled passenger bus

नरसिंहपुर। जिले के बरमान से नरसिंहपुर आ रही यात्री बस शनिवार को दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग - 44 पर कपूरी चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

 

 

पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। बस बरमान से नरसिंहपुर आ रही थी। इसी दौरान कपूरी चौराहे के पास तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटी खा गई। बस पलटते ही आसपास के लोग मदद के लिए आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है।

 

 

पुलिस के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें चार को गंभीर चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस 108 एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

 

 

इधर जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को उचित इलाज के निर्देश दिए गए।

MadhyaBharat 10 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.