Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक उसके ऊपर पलटा पति-पत्नी समेत चार की मौत
guna, hitting car, truck overturned

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यहां कबाड से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारने के बाद उसके ऊपर पलट गया। दर्दनाक हादसे में कार सवार पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। बताया गया है कि सुबह घना कोहरा था। इसी बीच अचानक सामने कोई वाहन आने से ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, जिससे नियंत्रण खोकर उसी दिशा में जा रही कार पर पलट गया।

 

कैंट थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि राजगढ़ जिले के सारंगपुर के तारागंज का परिवार भिंड जिले के लहार में मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। सभी लोग तड़के 4 बजे कार से लहार के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान बायपास पर ढाबे के पास सुबह करीब 6.30 बजे एक जेसीबी क्रॉस कर रही थी। इस वजह से ड्राइवर ने कार रोड से नीचे उतारकर खड़ी कर दी। जेसीबी क्रॉस हो जाने पर ड्राइवर ने कार को जैसे ही सड़क पर चढ़ाया, तभी पीछे आ रहा ट्रक टकराकर कार पर ही पलट गया। हादसे में रामप्रकाश (40), पत्नी गीता बाई (35), बेटी रोशनी (15) और जय देवी (45) की मौत हो गई। भाई-बहन सुमित और राखी घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही क्रेन बुलाकर ट्रक और कार को सड़क से हटाकर रास्ता साफ कराया जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसपी विजय कुमार खत्री भी मौके पर पहुंचे। ट्रक में कागज की रद्दी भरी हुई थी। कमानी टूटने की वजह से ट्रक कार पर पलटा। इसके ड्राइवर और क्लीनर घटनास्थल से भाग गए। कैंट टीआई पंकज त्यागी ने बताया कि परिवार मूल रूप से लहार के भीकमपुर (जिला भिंड) का रहने वाला है। मृतक रामप्रकाश पोस्ट मेट्रिक छात्रावास सारंगपुर (राजगढ़) में चौकीदार थे। इसीलिए परिवार यहां रहता था। वह झमुआ (लहार, भिंड) में बुआ जमुना बाई के यहां मकान के उद्घाटन में जा रहे थे।

MadhyaBharat 26 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.