Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस में लगी आग बड़ा हादसा टला
sidhi, Fire broke out ,accident averted

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एसआईटी कॉलेज के छात्रों को लेकर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस में करीब छह छात्र सवार थे। समय रहते सभी को बस से नीचे सुरक्षित उतार लिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे सीधी के पुलिस लाइन ग्राउंड के पास की है। एसआईटी कॉलेज की बस छात्रों को लेकर जा रही थी। इस दौरान अचानक बस से आग की लपटें निकलने लगी। किसी तरह समय रहते सभी छात्र सुरक्षित बस से नीचे उतर आए। इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने बच्चों की मदद करते हुए बाहर निकाला। थोड़ी देर में ही आग भीषण हो गई और बस जल कर पूरी तरह से राख हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अज्ञात है। आशंका है कि बस के अंदर सार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। बस में सवार बच्चे और चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई, जब बस पुलिस लाइन मैदान के पास थी। उन्होंने कहा कि आग लगने का पता चलते ही चालक ने तुरंत बस रोक दी और वाहन के अंदर मौजूद पांच-सात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि घटना के समय लगभग 12 बच्चे बस के अंदर थे और वे सभी सुरक्षित बाहर आ गए। बस में आग लगने के बाद का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस धू-धूकर जल रही है।

MadhyaBharat 27 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.