Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
पिता की गोद मेें बैठी तीन माह की मासूम को सिर में लाठी लगने से मौत
morena, three month old baby , head with a stick

मुरैना। मुरैना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र में गुरुवार रात कुछ लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान युवक की गोद में मौजूद उसकी तीन माह की मासूम बच्ची को लाठी से चोट लग गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इधर बदहवास पिता बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने बच्ची को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

जानकारी अनुसार सुमावली क्षेत्र के दुल्हनी गांव निवासी कौशल यादव गुरुवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था। यहां उसका दुल्हेनी के ही बलवीर यादव से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि कौशल और बलवीर में हाथापाई हो गई। इसके बाद कौशल घर लौट आया। देर शाम को कौशल अपने घर में तीन माह की बेटी अंजलि को गोद में खिला रहा था। इस दौरान बलवीर कुछ लोगों के साथ कौशल के घर पहुंचा और लाठी डंडो से उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान एक लाठी बच्ची के सिर में लगी और वह बेहोश हो गई। लाठी के वार से कौशल के हाथ में भी चोट आई। बच्ची का सिर सूज गया था। इसके बाद आरोपित तुरंत मौके से भाग निकले। इधर कौशल तीन माह की मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा, लेकिन सिर में लाठी की चोट गंभीर होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस अभी मामले की जांच रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

MadhyaBharat 29 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.