Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पखांजुर अनुविभाग के थाना छोटेबेठिया से डीआरजी एवं बीएसएफ बल की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान में रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान बेचाघाट रोड से नक्सलियों के मिलिशिया सदस्य शंकर उर्फ सनकेर नुरेटी पिता पंडरा नुरेटी उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी रवि कुजूर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जन मिलिशिया सदस्य शंकर उर्फ सनकेर नुरेटी को थाना छोटेबेठिया में कार्रवाई उपरांत आज शुक्रवार को रिमांड में भेजा गया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |