Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
नए साल के जश्न में डाला खलल तो होगी कार्रवा
raigarh,  New Year celebrations, action

रायगढ़। प्रतिवर्ष 31 दिसंबर की रात्रि पुराने वर्ष की विदाई और आने वाले वर्ष के आगमन पर होटल और विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थानों, होटलों, शॉपिंग मॉल्स, पार्क में काफी संख्या में युवक-युवतियों, महिला, बच्चों की भीड़ रहती है, जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने आवश्यक पुलिस व्यवस्था लगाया गया है। कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु जिले को 2 जोन में विभक्त किया गया है । प्रथम जोन में थाना सिटी कोतवाली और चक्रधरनगर का क्षेत्र होगा तथा दूसरे जोन में थाना कोतरारोड़ और थाना जूटमिल का क्षेत्र होगा । शहर में संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय होंगे ।

थाना कोतवाली और चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में चिन्हित किए गए 19 फिक्स पॉइंट में अधिकारियों के साथ जवानों की तैनाती होगी । प्रथम जोन में पुलिस 3 पेट्रोलिंग और द्वितीय जोन में 2 पुलिस पेट्रोलिंग के साथ 9 फिक्स पॉइंट पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात होंगे । एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा सभी एसडीओपी को थर्टी फर्स्ट और फर्स्ट जनवरी को उनके क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट, पार्क, मंदिरों जहां भीड़ होती है, महिला बल के साथ सादी वर्दी में जवानों को तैनात करने निर्देशित किया गया है जो विशेषकर छेड़खानी पर नजर रखेगें । पिकनिक स्पॉट पर मदिरापान करने वालों पर भी कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।

आज से ही जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहनों चालकों के ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जा रही है । उल्लेखनीय है कि शराब पीकर वाहन चलाने पर भारी जुर्माना का प्रावधान है । पुलिस टीमें ढाबा, होटल में भी अवैध शराब की जांच किया जा रहा है । किसी भी प्रकार की सूचना देने पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 9479193299 तथा डायल 112 एक्टिवेट रहेगा । यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

MadhyaBharat 31 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.