Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नगरीय निकाय उपचुनाव में जीत पर वीडी शर्मा ने दी बधाई
bhopal, VD Sharma , by-elections

भोपाल/ पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पन्ना पहुंचकर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध मंदिर भगवान श्री जुगल किशोर को पीले चावल अर्पित किए एवं अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया। वीडी शर्मा ने कार्यक्रम से पूर्व मंदिर परिसर में विराजमान भगवान श्री हनुमान के मंदिर से सिर पर कलश रखकर परिक्रमा की। तत्पश्चात अक्षत, मिठाई व नारियल प्रभु के चरणों में अर्पित कर उन्हें आमंत्रण दिया। पूजन के पश्चात उन्होंने बस्ती में निवासरत लोगों को भी पीले चावल भेंटकर अयोध्या पहुंचने का आमंत्रण दिया।

इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश वर्मा, जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, जिला महामंत्री विवेक मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी, सतानंद गौतम, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे, अजयगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता, पवई नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव उपस्थित थे।

 

500 वर्षों का इंतजार होगा खत्म, रामलला होंगे विराजमान

 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज बुंदेलखंड के प्रसिद्ध मंदिर भगवान श्री जुगल किशोर को पीले चावल भेंट किए एवं अयोध्या में आयोजित श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। वीडी शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला विराजमान होंगे जिससे दुनिया में भारत का इतिहास रचा जायेगा। 500 वर्षों के इंतजार और लाखों लोगों के बलिदान के बाद रामलला की मूर्ति की स्थापना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक मोहन भागवत मौजूद रहेंगे।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज पन्ना के नागरिक और सभी समाज के लोग भगवान जुगल किशोर को आमंत्रण देने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को घर-घर में राम ज्योति जलाकर दिवाली मनायी जायेगी।

MadhyaBharat 9 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.