Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
हत्या-मुठभेड़ की वारदातों में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार
bijapur, Four Naxalites , murder-encounter

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त कार्रवाई में चार नक्सलियों दुला कुरसम नक्सली मिलिशिया सदस्य, नक्सली भूमकाल मिलिशिया सदस्य मासा उरसा व सोमलु हेमला एवं नक्सली मिलिशिया सदस्य माड़वी लक्खू को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। यह सभी हत्या, मुठभेड़ एवं मार्ग अवरुद्ध करने जैसी कई वारदातों में शामिल थे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सल उन्मूलन अभियान के 23 दिसंबर 2023 को गोरना गांव के समीप आत्मसमर्पित नक्सली किसन ऊर्फ छोटू कुरसम की हत्या में शामिल फरार नक्सली मिलिशिया सदस्य दुला कुरसम को गोरना से गिरफ्तार किया गया। वहीं दुरधा के जंगल से दो नक्सली भूमकाल मिलिशिया सदस्य मासा उरसा पिता स्व. सोमलु उरसा निवासी सरपंच पारा कचिलवार व भूमकाल मिलिशिया सदस्य सोमलु हेमला पिता बुधराम हेमला निवासी स्कूलपारा दुरधा थाना नैमेड को गिरफ्तार किया गया। गंगालूर इलाके से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य माड़वी लक्खू को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार माड़वी लक्खू 20 अप्रैल 2008 को कमकानार के 02 ग्रामीणों की हत्या करने और 23 जून 2009 को चोखनपाल कमकानार के बीच जंगल मे पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ की वारदात में शामिल था। उसके खिलाफ गंगालूर थाना में दो स्थाई वारंट भी लंबित हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 05 किग्रा का टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी बरामद किया गया है। चारों नक्सलियों के विरुद्ध बीजापुर, नैमेड और जांगला थाना में कार्रवाई उपरांत आज शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

MadhyaBharat 12 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.