Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक सभास्थल पर वर्दी पहनकर घुसा शराबी
sehdol, Chief Minister, security lapse

शहडोल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को शहडोल में हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक नशेड़ी युवक पुलिस की वर्दी पहनकर सभास्थल में घुस गया। वह करीब दो घंटे तक पुलिसवालों के बीच ही रहा। संदिग्ध लगने पर जब मीडिया ने उससे पूछताछ की, तो वह भाग गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शहडोल के पॉलीटेक्निक मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा थी । सभा शुरू होने से पहले दोपहर करीब 12 बजे एक शख्स मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर सभास्थल पर पहुंच गया। उसने शराब पी रखी थी। वह पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर लोगों पर रौब दिखाने लगा। फिर सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली युवतियों के बीच जाकर खड़ा हो गया। उनसे बात करने की कोशिश करने लगा। युवक की हरकतों को देखकर जब मीडिया प्रतिनिधियों ने उससे पूछताछ शुरू की, तो वह भाग गया।

सभास्थल पर जिस गेट से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रवेश करना था, नशेड़ी युवक उसी के आसपास घूमता रहा। गेट के प्रभारी टीआई रघुवंशी ने बताया कि शराबी कौन था, उसकी हमें जानकारी नहीं है। हमारी टीम में 9 लोग हैं, उनमें वो शामिल नहीं है। शराबी युवक कौन था और कैसे सभास्थल पर पहुंचा, उसकी जानकारी ली जा रही है।

MadhyaBharat 13 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.