Since: 23-09-2009
रायगढ़। लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व नगरीय प्रशासन विभाग के बजट चर्चा में उप-मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। बैठक के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।
नगरीय निकायों कीअधोसंरचना, स्मार्ट सिटी रायपुर- बिलासपुर, राजकीय राजमार्गों के निर्माण, रख रखाव एवं अमृत मिशन जैसी विभन्न योजनाओं के बजट तथा अनुदान को लेकर विचार मंथन हुआ। जल गुणवत्ता की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, जेजेएम डेसबोर्ड एवं राज्य पोर्टल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी चर्चा के दौरान प्राप्त हुए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |