Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मृत एसडीएम की बहन ने लगाया पति पर प्रताड़ना का आरोप
dindori, deceased SDM ,accused husband

डिंडौरी। जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला एसडीएम निशा नापित की अचानक हुई मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। उनकी बहन ने आरोप लगाया है कि निशा का पति उसे पैसों के लिए प्रताड़ित करता था। एसडीएम निशा नापित की रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उनका पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर रत्नेश द्विवेदी का कहना है कि एसडीएम निशा नापित को जब अस्पताल लाया गया था, उससे चार-पांच घंटे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

एसडीएम निशा नापित के पति मनीष शर्मा ने पहले पुलिस को बताया था कि सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस एसडीएम के पति मनीष शर्मा समेत तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। मनीष का कहना है कि अमरूद खाने के बाद मैडम को उल्टी हुई थी। नाक से ब्लड भी आया था। वहीं, एसडीएम की बहन का कहना है कि मनीष के दूसरे लोगों से संबंध हैं। वो निशा को पैसों के लिए प्रताड़ित करता था।

एसडीएम निशा नापित की बहन नीलिमा नापित और परिजन देर रात अंबिकापुर से उनके बंगले पर पहुंचे। एसडीएम निशा की बड़ी बहन नीलिमा नापित ने आरोप लगाया है कि मनीष के कई लोगों से संबंध हैं वो पैसे को लेकर निशा को प्रताड़ित करता था। मेरी बहन को कोई बीमारी नहीं थी। सर्दी-जुकाम तो सभी को होता है। मनीष ने कुछ गड़बड़ किया है। एफएसएल टीम को चादर, तकिया और निशा के कपड़े वाशिंग मशीन में मिले हैं। मतलब वो साक्ष्य छिपाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने सब जब्त कर लिया है। मनीष ने कर्मचारियों को निशा के कमरे तक में नहीं जाने दिया।

MadhyaBharat 29 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.