Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पति ने तकिए से मुंह दबाकर की थी एसडीएम निशा नापित की हत्या
dindori, Husband had murdered ,SDM Nisha Napit

डिंडौरी। जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला एसडीएम निशा नापित की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने घटना के 24 घंटों के अंदर ही सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार एसडीएम की हत्या उनके पति ने ही तकिए से मुंह दबाकर की थी।

 

बालाघाट रेंज के आईजी पुलिस मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीएम निशा नापित की हत्या उनके पति मनीष शर्मा ने तकिए से मुंह दबाकर की है। सबूतों को छिपाने के लिए पति ने घटना के बाद कपड़ों को वाशिंग मशीन में धुलने डाल दिया और सुखाया भी है। आईजी के मुताबिक पुलिस को मिले सबूत के आधार पर पति मनीष शर्मा (45) के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।

गौरतलब है कि एसडीएम निशा नापित की रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने पहले बताया था कि सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर रत्नेश द्विवेदी ने बताया कि निशा को जब अस्पताल लाया गया था, उससे चार-पांच घंटे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

 

दूसरी तरफ एसडीएम निशा नापित की बहन ने आरोप लगाया था कि निशा के पति मनीष शर्मा के दूसरे लोगों से संबंध रहे हैं और वो निशा को पैसों के लिए प्रताड़ित करता था।

MadhyaBharat 29 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.