Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर मकान में घुसा
khandwa,  overloaded dumper ,entered the house

खंडवा। खंडवा में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर एक मकान में घुस गया। घटना के वक्त अंदर सो रहा परिवार की जान बाल बाल बच गई। हादसे में एक मकान पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दो अन्य मकान में मामूली क्षति हुई है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के समय चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ।

जानकारी अनुसार घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है। इस दौरान मूंदी में बस स्टैंड के पास खंडवा-पुनासा रोड पर सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना से राखड़ लेकर खंडवा की ओर जा रहा ट्रक आरजे 09 जीई 4055 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया है और यहां बने मकानों को क्षति पहुंचाते हुए पुलिया के पास पलट गया। सड़क किनारे निवास कर रहे प्रताप राजपूत के घर के सामने लगी लोहे की पाइप और मनोहर नाथ महाराज के घर का अगला हिस्सा टूटा है। रहवासियों के मुताबिक, काफी नुकसान हुआ है। ऊपर के टीनशेड, ओटले टूट गए है। पूरा परिवार सो रहा था, गनीमत रही कि सबकी जान बच गई। इधर, सूचना मिलते ही मूंदी थाने की डायल 100 और बल मौके पर पहुंच गया था। जिसके बाद ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

MadhyaBharat 31 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.