Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर महिला और ट्रक चालक की मौत
anuppur, Uncontrolled truck, hits bike

अनूपपुर। रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रक बेकाबू ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमे सवार महिला की मौत हो गई और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गड्ढे में जा गिरा, जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र में झीरिया टोला गांव के पास कोतमा राष्ट्री य राजमार्ग पर सुबह करीब 3 बजे ट्रक क्रमांक एमपी65जीए1108 ने बेकाबू होकर दो पहिया वाहन क्र. सीजी10ईसी5716 को टक्कर मार दी। दो पहिया वाहन पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से महिला मनती बाई भैना की ट्रक के नीचे आ जाने से मौत हो गई वहीं बाइक चालक सोनसाय भैना और कुंती बाई भैंना घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरा। जिससे ट्रक चालक केबिन में फंस गया। इसके बाद राहगीरों की मदद से पुलिस ने चालक को लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन काटकर बाहर निकाला। घायलों को बिजुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ट्रक चालक की भी मौत हो गई। रामनगर पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 7 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.