Since: 23-09-2009

  Latest News :
मोदी के प्रधानमंत्री रहते आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता : अमित शाह.   प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का मस्तक ऊंचा किया : राजनाथ सिंह.   बृजभूषण की शरण में भाजपा करण भूषण सिंह कैसरगंज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव.   मनीष सिसोदिया जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे.   नकली शिवसेना ने राम मंदिर स्थापित करने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था: पीएम मोदी.   सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण के माफीनामा की भाषा पर संतोष जताया.   जीतू का रामनिवास रावत पर पलटवार.   आरजीपीवी के बाद मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी में सामने आई गड़बड़ी.   6 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से की मुलाकात.   एमपी के सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा नदी में लगाई पवित्र डुबकी.   उज्जैन के दंडी आश्रम में बच्चों से दुष्कर्म का दूसरा आरोपित आष्टा से गिरफ्तार.   हो सकता है 7 मई तक जीतू पटवारी भी भाजपा में आ जाएं: गोविंद सिंह राजपूत.   चिरमिरी में ट्रेन सेवा शुरू करेंगे : प्रियंका गांधी.   दुशील को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर : राधिका खेड़ा.   प्रियंका गांधी को राधिका खेड़ा के लिए लड़ना चाहिए : मंत्री ओपी चौधरी.   रायपुर : तापमान 42 पार लू चलने की चेतावनी जारी.   अनियंत्रित ट्रक पिकअप को टक्कर मारकर सड़क पर पलटा.   पुलिस ने आलू से भरी पिकअप में 50 लाख कैश पकड़ा.  
2024 में कांग्रेस का सफाया होना तय: प्रधानमंत्री मोदी
jhabua, Congress, Prime Minister Modi

झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं हाल ही में दक्षिण में गया था, वहां राम मंदिर को लेकर अनुष्ठान के समय मैंने जनता का उत्साह देखा। मैं वहां पूजा पाठ के लिए गया था। जनता मुझे आशीर्वाद देने आई। मैंने वहां आशीर्वाद की ताकत को महसूस किया है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि आपके सेवक को आप इतना आशीर्वाद देते हैं। कितने जन्मों के पुण्य के बाद मुझे आपका आशीर्वाद मिला। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, अब 2024 में कांग्रेस का सफाया तय है।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान झाबुआ के गोपालपुरा में आयोजित जनजातीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम के जरिए मध्य प्रदेश में 2024 लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया।

 

 

झाबुआ जितना मध्यप्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में आए लोगों का गुजराती में अभिवादन किया। उन्होंने झाबुआ की पावन मिट्टी को नमन करते हुए कहा कि माताओं-बहनों और जनजातीय समाज को आदरपूर्वक नमन। सभी को देखकर मन में वैसी ही खुशी हो रही है, जैसे परिजनों को देखकर होती है। झाबुआ जितना मध्यप्रदेश से जुड़ा है, उतना ही गुजरात से जुड़ा है। यहाँ रहते हुए मुझे यहाँ के जनजीवन और परम्पराओं से करीब से जुड़ने का मौका मिला था। आपके बीच आकर वही भाव ताजा हो जाता है। इन दिनों इस क्षेत्र में भगोरिया की तैयारी चल रही होगी। मै आप सभी को भगोरिया की शुभकामनाएं देता हूं। भगोरिया से पहले मुझे यहां ढेर सारी सौगात आपके चरणों में सुपुर्द करने का सौभाग्य मिला है।

 

 

यहां आने से पहले मैने देखा कि मेरी यात्रा को लेकर चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग कह रहे हैं, मोदी मप्र में झाबुआ से लोकसभा की लड़ाई का आगाज करेगा। मैं बताना चाहता हूं मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आया है। मै मप्र की जनता का आभार मानने आया हूं। मप्र में विस चुनाव के नतीजों से पहले आप पहले ही बता चुके हैं, लोकसभा के लिए आपका क्या मूड है।

 

 

इस दौरान प्रधानमंत्री ने अबकी बार 400 पार का नारा भी दोहराया। पीएम ने कहा कि एनडीए की 400 पास की बात मैं भी सुन रहा हूं। लेकिन अकेली भाजपा 370 पार करेगी। उन्होंने मौजूद लोगों से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि आपको यहां से आकर एक ही काम करना है। पिछले तीन चुनाव में आपके यहां पोलिंग बूथ में क्या रिजल्ट आया था, उसे निकालो और कितने वोट पड़े वह निकालो और कमल को किस पोलिंग बूथ पर ज्यादा वोट मिले उसे लिख लो और जहां ज्यादा वोट मिले वहां 370 वोट ज्यादा मिलने चाहिए, ऐसी तैयारी करें।

 

 

देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है आदिवासी समाज

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीमार बनाने के पीछे कांग्रेस का गाँव, गरीब और आदिवासी समाज के प्रति नफरत भरा रवैया था। कांग्रेस के लिए आदिवासी का मतलब कुछ वोट होता है। इन्हें गरीबों की याद सिर्फ चुनाव के समय याद आती थी। अटल जी की सरकार ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया। ये भाजपा की सरकार है, जिसने वन उपज पर एमएसपी में वृद्धि की। करीब 90 वन उत्पादों को एमएसपी के अंतर्गत लाया गया। हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं देश का गौरव है। देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है आदिवासी समाज।

 

 

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुदा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस, तांत्या मामा भील के लिए शहीदी दिवस मनाया जाता है। आज तिलक मांझी का दिवस है। उन्होंने बिहार के भागलपुर में 1784 में अंग्रेजी अफसर को तीर मार दिया था। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ उससे आदिवासी बच्चों को लाभ होगा।

 

 

सबसे पिछड़े और सबसे वंचित हमारी सरकार की प्राथमिकता

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों में सिर्फ 100 एकलव्य स्कूल खोले, जबकि भाजपा की सरकार ने इससे चार गुना ज्यादा स्कूल खोले हैं। एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के आभाव में रह जाए यह संभव नहीं। भाजपा ने वन संपदा कानून में सुधार किया और आदिवासियों को उनके अधिकार लौटाए। इसके अलावा सिकल सेल एनीमिया के लिए हमारी सरकार ने काम किया। आज स्वामित्व योजना के माध्यम से लोगों को उनकी जमीन के कागज़ दिए जा रहे हैं। आज भी लाखों लोगों को स्वामित्व अधिकार पत्र दिए हैं। ये वो सुरक्षा पत्र है, जिससे जमीन विवाद में सुरक्षा मिलती है। लोगों की दो-जो पीढ़ी कोर्ट के चक्कर लगाती रहती थी। जो सबसे पिछड़े और सबसे वंचित है वही हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

 

लूट और लड़ाई कांग्रेस के लिए ऑक्सीजन

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पापों के दलदल में फंस गई है। कांग्रेस अपनी हार सामने देखकर आखिरी दांव पेंच इस्तेमाल कर रहे हैं। जब ये सत्ता में रहते हैं तो लूटते हैं जब सत्ता से बाहर होते हैं तो लोगों को लड़वाते हैं। लूट और लड़ाई इनके लिए ऑक्सीजन है। ये लोग जाती, भाषा और इलाकों के नाम पर टूट करवाने में लगे हैं, लेकिन देश इनके मंसूबे कभी सफल नहीं होने देगा। ये लोग आदिवासी समाज का वोट मांगने तो आते हैं लेकिन जब एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाई जाती है तो अपना प्रतिनिधि उनके सामने खड़े कर देते हैं। आदिवासियों के लिए पक्के घर बनवाने के लिए ये लोग मोदी को गाली देते हैं।

कांग्रेस को तो बस अपने महल की चिंता थी

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्स्चर विकास के लिए काम कर रही है। पिछली सरकारों के मुकाबले हम 24 गुना ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश को दे रहे हैं। आज एक एक सेक्टर में करोड़ों रुपये भेजा जा रहा है। पहले जनजाति इलाकों तक रेल, सड़क की परियोजना पहुँचती ही नहीं थी क्योंकि कांग्रेस को तो बस अपने महल की चिंता थी। कांग्रेस के स्थानीय नेता आलाकमान से कहने लगे हैं कि, मोदी के खिलाफ अब किस मुंह से वोट माँगने जाएँ। कोई नेता जिम्मेदारी नहीं उठाना इस समय मध्यप्रदेश कांग्रेस के अंतरखानों में खूब भगदड़ मची है। जनता की उपेक्षा करने का यही फल होता है।

 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय सम्मेलन में 7500 करोड़ की सड़क, रेल, बिजली और जल क्षेत्र से संबंधित 22 विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए जनजातीय सम्मेलन के मंच तक पहुंचे। जनजातीय महासम्मेलन के मंच पर पहुंचने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचे हैं। लोगों ने मोदी-मोदी ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री को आदिवासी जैकेट, पीला साफा, वनवासी राम का मोमेंटो और आदिवासी तीर कमान भेंट किया गया। कार्यक्रम से पूर्व पीएम मोदी ने जनजातीय महासम्मेलन में विभिन्न विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

MadhyaBharat 11 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.