Since: 23-09-2009
इंदौर। नगर निगम के जोन अध्यक्षों के चुनाव बुधवार को हो गए। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। इस चुनाव के दौरान शहर सीमा के सभी 22 जोन के अध्यक्ष चुने गए हैं, ये सभी भाजपा के हैं।
उल्लेखनीय है कि इंदौर के किसी जोन में तीन तो किसी में चार वार्ड शामिल किए गए हैं। वार्डों को जोन में इस तरह से शामिल किया गया था कि वहां अध्यक्ष भाजपा का ही होना तय था। बुधवार को हुए चुनाव के दौरान हाल ही में बने तीन नए जोन के अध्यक्षों के भी चुनाव हुए। चुनाव के लिए जोन में आने वाले वार्डों के पार्षदों को जोनल कार्यालय पर बुलाया गया।
बैठक के दौरान जोन अध्यक्ष का नाम तय कर पार्षदों से नामांकन फार्म जमा कराए। जांच के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया की गई और जो नाम बचा, वहीं जोनल अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में मंत्री तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, एमआईसी सदस्य और पार्षद भी शामिल हुए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |