Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
ग्रामीणों ने पुलिस वन विभाग की टीम पर किया पथराव
anuppur, elephant attack, angry villagers

अनूपपुर। जिले के जैतहरी वन परिक्षेत्र गोबरी के जंगल में हाथी ने गुरुवार देर शाम एक 50 वर्षीय ग्रामीण को कुचल दिया, जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों एवं परिजनों वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, जिसके पर रेंजर ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इससे दो लोगों को गोली लगी है, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

 

जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ से आए हाथियों का दल डेढ़ माह से जिले में उत्पात मचाते हुए किसानों के कच्चे माकान व फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। गुरुवार की रात एक हाथी जंगल से निकल कर खेतों में लगी गेहूं की फसल को अपना आहार बना रहा था, तभी ग्रामीण उसे भगाने के लिए प्रयत्न करने लगे। इसी दौरान गुस्साया हाथी ग्रामीणों के पीछे दौड़ा और पगना गांव के 50 वर्षीय ज्ञानचंद गौड़ को पकड़ कर दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साये ग्रामीणों ने वनविभाग एवं पुलिस पर पथराव करते हुए घायल कर दिया। इस हमले में पुलिस व वनकर्मियों को आई चोट। कई शासकीय वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। नाराज ग्रामीणों देर रात तक विरोध करते रहे। घटना की सूचना पर मौके में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधिक्षक जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को समझाईस देकर मामले को शांत कराया। हमले में जैतहरी थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल चौहान घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

 

 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली ग्रामीण राम प्रसाद और केशव को लगी। एक ग्रामीण के हाथ और दूसरे के सीने में लगी है। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं दोनो स्वस्थ है घायलो में मृतक का पुत्र अंतिम संस्कार के लिए ग्राम में पहुंच चुका हैं वहीं दूसरे घायल सीने में गोली लगी थी वह भी पूरी तरह स्वस्थ है। कलेक्टर ने दोनों घायलों से बातचीत कर हाल-चाल जाना।

 

 

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने बताया कि गुरुवार की रात घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर एवं सीसीएफ शहडोल रात में ही मौके पर पहुंच गए थे, जहां ग्रामीणों को समझाई के बाद मामला शांत हो गया। मृतक का शव शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टमम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने वनविभाग द्वारा शासन अंतिम संस्कार हेतु राशि के साथ आठ लाख रुपये का चेक परिजनों को दे दिया है। कलेक्टर ने बताया कि एडीजीपी ने रात में ही इस घटना के जांच के लिए चार सदस्यीय दल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित कर दिया है, जो दोनों पक्षों से बातचीत कर शीध्र जांच सौंपेगा। शुक्रवार को बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम हाथी का रेस्क्यू कर बांधवगढ़ ले जायेगी। रेस्क्यू टीम अनूपपुर पहुंच कर रेस्क्यू की कार्यवाई शुरू कर दी है।

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पहुंचे मौके पर

अनूपपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह शुक्रवार को पीड़ित के परिवारजनों से मिलकर उन्हें सत्वंना देते हुए मांग की परिवार की एक सदस्य को नौकरी के साथ उचित मुआवजा व गोली चलाने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

MadhyaBharat 23 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.