Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय परिसर में मिला 30 साल पुराना हथगोला
bhind, hand grenade , Rashtriya Swayamsevak Sangh

भिंड। जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में शनिवार रात पिन लगा हथगोला मिला। इसकी सूचना मिलने पर रात 12 बजे एसपी डॉ. असित यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्निफर डॉग को भी बुलाया गया। रात 2 बजे मुरैना से बम डिस्पोजल टीम पहुंची। हथगोले को जब्त कर लिया गया है और फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरिया स्थित संघ कार्यालय परिसर के मैदान में जिस जगह ध्वज लगाया जाता है, वहां पर हथगोला मिला। हालांकि उस समय कार्यालय खाली था क्योंकि प्रचारक और विस्तारक बैठक में शामिल होने इंदौर गए हैं। एसपी असित यादव का कहना है कि हथगोला लगभग 30 साल पुराना हो सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ रोज पहले संघ कार्यालय में मिट्टी से भराव कराया गया था। मिट्टी भिंड के नजदीक डीडी गांव के पास कुंवारी नदी के बीहड़ से लाई गई थी। पहले यहां फायरिंग रेंज हुआ करती थी। संभवत: बम इसी मिट्टी में दबा होगा और मिट्टी के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पहुंच गया होगा। फिलहाल बरामद हथगोले और इस घटना की जांच की जा रही है।

इधर, संघ कार्यालय में बम मिलने की सूचना पर भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक करीब 40 मिनट तक संघ कार्यालय में रहे। यहां उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से बातचीत की। इसके बाद वापस चले गए।

MadhyaBharat 25 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.