Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर
damoh, speeding dumper , riding a bike

दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां गिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डंपर पुलिया से नीचे पलट गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वीभत्सता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शव के परखच्चे उड़ गए, जिससे उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया, यही हाल उनकी बाइक का हुआ। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।

 

जानकारी अनुसार घटना हिंडोरिया के ताज पुलिया की है। डंपर क्रमांक आरजे 44 जीए 1018 गिट्टी भरकर दमोह से हिंडोरिया जा रहा था। इस दौरान ताज पुलिया के समीप दो बाइक पर जा रहे तीन लोगों को डंपर चालक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाईक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही बाईक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। शव कई हिस्सों में बट गए। टक्कर मारने के बाद डंपर भी अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलट गया। तत्काल ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकित्रत हो गई और हिंडोरिया पुलिस को सूचित किया गया। मृतकों की पहचान कपिल पुत्र बलीराम अहिरवार 35 वर्ष निवासी हिंडोरिया वार्ड क्रमांक 11, दूसरी बाइक पर सवार अनिमेष मिश्रा 20 निवासी निमरमुंडा और वंश मिश्रा 16 निवासी निमरमुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद डंपर चालक फरार है उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम ने बताया कि तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर डंपर चालक की तलाश में जुट गई है।

MadhyaBharat 26 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.