Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों और लाडली लक्ष्मी बालिकाओं के खातों में राशि की अंतरित
indore, Chief Minister , Ladli Sisters

इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कालिदास अकादमी उज्जैन में संस्कृति विभाग स्वराज संस्थान एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1576 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने 2.85 लाख लाड़ली योजना की बालिकाओं के खाते में 85 करोड़ रुपये की राशि भी अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ विक्रम पंचांग का भी विमोचन किया।

 

जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर जिले की 4 लाख 50 हजार 436 लाड़ली बहनों के खातों में 54 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। इसी तरह लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पंजीकृत बालिकाओं में से पात्र 10 हजार 969 बालिकाओं को छात्रवृत्ति के रूप में तीन करोड़ 80 लाख 88 हजार रुपये मिले। इस अवसर पर इंदौर कलेक्टर कार्यालय सहित ज़िले की समस्त 334 पंचायतों, नौ नगर परिषदों और विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष सिंह अन्य अधिकारी और लाभान्वित लाड़ली बहनाएं मौजूद रहे।

 

इसी तरह विधानसभा क्षेत्रवार आयोजित कार्यक्रमों में विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल हुए। लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं लाडली बहना योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हैं। बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में 01 अप्रैल 2007 से 'लाडली लक्ष्मी योजना' लागू की गई। इसके साथ ही प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा मे महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ करने हेतु राज्य शासन द्वारा 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

 

लाडली लक्ष्मी योजना' अंतर्गत पंजीकृत बालिकाओं को उनके 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर एक लाख 43 हजार रुपये प्रदान किये जाने का आश्वासन प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता हैं। मध्यप्रदेश में अब तक 47 लाख से अधिक लाड़ली बालिकाओं को लाभांवित किया जा चुका है एवं इन्दौर जिले में दो लाख से अधिक बालिकाओं को पंजीकृत किया जा चुका हैं। इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में कक्षा छटवी, 9वीं, 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत् कुल 10 हजार 969 बालिकाओं को 3 करोड़ 80 लाख 88 हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदाय की गई है।

 

इसके साथ ही लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत इन्दौर जिले में कुल 4 लाख 50 हजार 436 पात्र बहनाओं के बैंक खाते में 54 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपये मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से आज प्रदाय किये गये।

MadhyaBharat 1 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.