Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता तिरुपति कटला की हत्या की
raipur, Naxalites killed ,BJP leader

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता तिरुपति कटला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कटला की हत्या पर दुख जताया है। एक्स हैंडल पर जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है, ''नक्सलियों से हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।'

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा मंडल संयोजक और जनपद सदस्य तिरुपति शुक्रवार रात शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रास्ते में नक्सलियों ने घात लगाकर उनपर जानलेवा हमला किया। लोगों ने उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया । अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना तोयनार गांव में बीती रात करीब आठ बजे हुई।

 

इस इलाके में नक्सली कुछ समय से भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे। नक्सली पिछले साल भाजपा के नीलकंठ ककेम की 5 फरवरी, भाजपा के सागर साहू की 10 फरवरी, भाजपा के रामधर अलामी की 11 फरवरी, 29 मार्च को भाजपा के रामजी डोडी, 21 जून अर्जुन काका , 20 अक्टूबर को मोहला मानपुर में बिरझू तारम और 4 नवंबर को भाजपा के रतन दुबे की हत्या कर चुके हैं।

MadhyaBharat 2 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.