Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार
harda, Eighth accused arrested , firecracker factory blast case

हरदा। हरदा जिला मुख्यालय के करीबी ग्राम बैरागढ़ में मगरधा रोड पर स्थित फटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में आठवें आरोपी प्रदीप गोयल (अग्रवाल) पुत्र संतोष गोयल उम्र 60 साल निवासी नर्मदा कॉलोनी वार्ड क्र. 01 खातेगांव जिला देवास हाल पुरानी सब्जी मंडी हरदा को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को न्यायालय हरदा पेश किया जाकर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल निरूद्ध किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने शनिवार को बताया कि मामले में सात आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके है, जिनमें राजू उर्फ राजेश अग्रवाल पुत्र नंदलाल अग्रवाल उम्र 55 साल नि. वार्ड क्र 02 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, सोमेश अग्रवाल पुत्र नंदलाल अग्रवाल उम्र 42 साल नि. वार्ड क्र 02 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, मन्नी उर्फ रफीक खान उम्र 54 साल नि. मानपुरा हरदा, आशीष पुत्र राधाकिशन तमखाने जाति कहार उम्र 35 साल नि. खेडीपुरा हरदा, अमन पुत्र राधाकिशन तमखाने उम्र 31 साल नि. खेडीपुरा हरदा, अभिषेक अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड क्र. 1 खातेगांव जिला देवास तथा आयुष गर्ग निवासी अजनास रोड़ खातेगांव जिला देवास शामिल हैं।

MadhyaBharat 3 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.