Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ एक नक्सली ढेर
kanker, Encounter in Kanker, Chhattisgarh

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार सुबह मुठभेड़ में एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली मारा गया, जबकि बस्तर फाइटर्स का एक जवान आरक्षक रमेश कुरेठी गोली लगने से बलिदान हो गया।

 

कांकेर के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले के थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के हिदूर वनक्षेत्र में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीएसएफ, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स का संयुक्त बल नक्सल उन्मूलन अभियान पर सुबह रवाना किया गया था। अभियान के दौरान सुबह 08 बजे हिदूर वनक्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ में वर्दीधारी एक पुरुष नक्सली मारा गया। मारे गये नक्सली का शव मौके से बरामद कर लिया गया है, साथ ही एक नग एके-47 रायफल भी बरामद किया गया है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए।

 

मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्चिंग अभियान जारी है। इस मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स का एक जवान आरक्षक रमेश कुरेठी गोली लगने से बलिदान हो गया है। इंदिरा कल्याण ने बताया कि मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी जवानों की वापसी के बाद दिया जाएगा।

MadhyaBharat 3 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.