Since: 23-09-2009
रायगढ़। जिले के रतेरिया धर्मशाला के पास बुधवार को अज्ञात बस की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अज्ञात बस की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिवकुमार पाव उम्र 25 वर्ष निवासी पुसौर आरएल हॉस्पिटल सिविल लाइन में कार्य करता था। रोजाना की तरह मोटरसाइकिल से आरएल हॉस्पिटल कार्य करने आ रहा था कि आज करीब सुबह 9 बजे के आस पास रतेरिया धर्मशाला गौशाला के पास अज्ञात बस ने ठोकर मार दी, गिरने से गभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने आरएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, हालत खराब होते देख वहां से जिंदल हॉस्पिटल में रिफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि बस की जानकारी अज्ञात है। जांच चल रही है, हम लोग सीसी टीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। देख कर ही स्पष्ट कर पाएंगे कि बस किसकी थी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |