Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कपड़े धोते समय तीन बच्चे नदी में डूबे
morena, Three children drowned ,washing clothes

मुरैना। पहाडग़ढ़ थाना क्षेत्र के परसौटा गांव में उस समय हादसा हो गया जब तीन बच्चे नहर किनारे कपड़े धो रहे थे। कपड़े धोते समय बच्चे अचानक नहर में गिर गए। बच्चों को पानी में डूबता देख वहां मौजूद ग्रामीण नहर में कूद पड़े और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए, लेकिन एक बच्ची का सुराग देर शाम तक नहीं लग सका था। हालांकि एसडीआरएफ का दल बच्ची को काफी देर तक खोजता रहा।

बताया जाता है कि मडिन का पुरा गांव निवासी अंजली पुत्री रामलखन कुशवाह उम्र 14 साल, छोटू उर्फ प्रमोद पुत्र जसवंत कुशवाह उम्र 14 साल, व अंकिता पुत्री सियाराम कुशवाह उम्र 12 साल गुरूवार की दोपहर तीन बजे परसोटा नहर पर कपड़े धोने के लिए गए थे। इसी बीच अंकिता घाट से फिसलकर नहर में चली गई। अंकिता को नहर के पानी में डूबते देख छोटू व अंजलि भी पानी में उतर गए। लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने से वह भी पानी में बहने लगे। बच्चों को पानी में डूबता देख आस पास के ग्रामीणों ने नहर में छलांग लगाकर दोनों बच्चों छोटू व अंजलि को तो नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन अंकिता का पता नहीं चला। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई। जहां अंकिता की खोज पानी में शुरू कर दी। लगभग तीन घंटे नहर में रेस्क्यू चलने के बाद भी अंकिता का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद देर शाम होने पर रेस्क्यू को बंद कर दिया।

MadhyaBharat 7 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.