Since: 23-09-2009
बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना कुटरू एवं डीआरजी एवं 13वी वाहिनी छसबल का संयुक्त बल सर्चिंग के लिए अभियान पर रवाना हुआ था। अभियान के दौरान थाना कुटरू एवं फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत की गई कार्यवाही में एक महिला नक्सली सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के विरूद्ध थाना कुटरू एवं फरसेगढ़ में पृथक-पृथक कार्यवाही उपरांत आज गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अम्बेली से एक महिला नक्सली शांति ऊर्फ सोनी ऊर्फ सोनम कवासी पिता दशरू कवासी ,उम्र 30 वर्ष, निवासी अम्बेली थाना कुटरू को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार महिला नक्सली मिलिशिया सदस्य शांति ऊर्फ सोनी ऊर्फ सोनम कवासी पर थाना कुटरू में 02 स्थाई वारंट लंबित है। पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है।
वहीं एक अन्य कार्यवाही में 13वी वाहिनी छसबल की संयुक्त टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान चिन्तनपल्ली से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य लेकाम बुधराम पिता चिन्ना लेकाम उम्र 20 वर्ष निवासी चिंतनपल्ली थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया गया। जो 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने एवं लूट की वारदात में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली मिलिशिया सदस्य लेकाम बुधराम पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |