Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बावड़ी हादसा मामले में मंदिर प्रबंधन से जुड़े दो लोग गिरफ्तार
indore, Two people associated ,temple management

इंदौर। शहर के जूनी इंदौर में एक साल पहले बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मंदिर प्रशासन से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में डीसीपी की टीम ने शुक्रवार सुबह दोनों के घर पहुंची। इनके घरों से पुलिस की टीम दोनों को लेकर डीसीपी ऑफिस पहुंची। यहां गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी के विरोध में सिंधी समाज ने इंदौर में शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक कारोबार बंद रखने की घोषणा की है।

 

 

गौरतलब है कि पिछले वर्ष रामनवमी पर जूनी इंदौर थाना अंतर्गत स्नेह नगर में बेलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजन चल रहा था। बावड़ी को स्लैब डालकर बंद कर दिया गया था। यहां हवन के दौरान स्लैब ढह गया और कई लोग बावड़ी में गिर गए थे। हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुई और दूसरे दिन देर रात तक रेस्क्यू अभियान चला, जिसमें 36 शव निकाले गए थे। मृतकों में महिलाओं और बच्चे भी शामिल रहे। इस मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों पर केस दर्ज किया था, लेकिन गिरफ्तारी टाल दी गई। शुक्रवार सुबह मामले में सेवाराम सबनानी और मुरली की गिरफ्तारी की गई है।

 

हालांकि, इस गिरफ्तारी का विरोध भी हो रहा है। विशेषकर उन परिवार ने भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया था, जिनके सदस्यों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रशासन और इंदौर नगर निगम के अमले ने कड़ी कार्रवाई की और बावड़ी को बंद करने के साथ ही मंदिर और अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। मृतकों के परिजनों और घायलों को राज्य और केंद्र सरकार ने मदद की घोषणा की थी। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों लोगों को जिला अदालत में पेश किया है।

MadhyaBharat 22 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.