Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पास होने का नया हथकंडा उत्तर पुस्तिका में चिपका दिये पैसे
damoh, New trick to pass, pasted money

दमोह। परीक्षाओं में पास होने के लिये कुछ छात्र-छात्रायें अध्यन पर जोर देते हैं तो कुछ तरह-तरह के हथकंडे अपनाने से नहीं चूकते। इस समय दमोह के उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन चल रहा है, जिसमें शुक्रवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली। उत्तर पुस्तिका के अंदर पैसे मिले और उसमें लिखा गया था कि कृपया कर मुझे पास कर दीजिए, हालांकि इस बात की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई और मामले में कार्यवाही भी की गई ,पर यह पहला मौका है जब उत्तर पुस्तिका के अंदर पैसे मिले हैं ।

 

दमोह में एक अनूठा मामला सामने आया है। 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिका की जांच के दौरान दसवीं कक्षा की एक उत्तर पुस्तिका के अंदर 100 रुपये का नोट बाकायदा सेलो टेप से चिपका हुआ मिला और उसमें कमेंट लिखा था कि कृपया कर मुझे पास कर दीजिए। इस परीक्षा पुस्तिका की जाँच करने वाले शिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले तो मूल्यांकन कक्ष में इस बात को लेकर काफी हंसी ठिठोली होती रही फिर आलाधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई और उचित कार्रवाई की गई ।

मनीष नेमा( शिक्षक) का कहना है कि उत्तर पुस्तिका की जांच के दौरान अलग-अलग प्रकार के कमेंट्स मिलना आम बात है कहीं किसी उत्तर पुस्तिका में ओम नमः शिवाय लिखा रहता है कहीं किसी पुस्तिका में गरीबी का हवाला देकर पास करने की बात कही होती है। लेकिन यह पहला मामला है जब पैसे मिले हैं। इस वजह से यह चर्चाओं का विषय बना हुआ है इस संबंध जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा ने कहा कि इस पूरे मामले में नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 22 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.