Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत एक की मौत
morena, Head-on collision , one dead

मुरैना। बागचीनी थाना क्षेत्र के तिकनी मोड पर शुक्रवार की शाम दो बाइक सवारों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक युवक के शव को पीएम हाउस पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक बल्ला पुरा गांव निवासी रामवती पत्नी नरेंद्र कुशवाह उम्र 25 साल अपने भाई मुनेश पुत्र कप्तान कुशवाह उम्र 20 साल के साथ बाइक से जौरा से मुरैना की तरफ आ रही थी। इसी तरह मुरैना से जौरा की तरफ दो भाई जितेंद्र पुत्र मुन्ना जाटव उम्र 22 साल व धर्मेंद्र जाटव पुत्र मुन्ना जाटव 23 साल बाइक से जा रहे थे। इसी बीच तिकनी मोड पर दोनों की बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में जितेंद्र जाटव निवासी इंद्रावास कालोनी जौरा की मौत हो गई। वहीं उसका भाई धर्मेंद्र सहित दूसरी बाइक पर सवार रामरती व मुनेश कुशवाह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

MadhyaBharat 22 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.