Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
मुख्यमंत्री साय ने भूपेश बघेल को बताया भ्रष्टाचार का सरगना
raipur, Chief Minister Sai, Bhupesh Baghel

कांकेर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए इससे बड़े शर्म की बात और क्या हो सकती है कि भूपेश बघेल जो पांच साल मुख्यमंत्री रहे ,उन पर महादेव एप से 508 करोड़ का प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है। यह कहते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्गकोंदल की सभा में शनिवार को भूपेश बघेल पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने बघेल को भ्रष्टाचार का सरगना बताया और कहा कि पांच साल के शासन में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को लूटा और यहां की जनता से धोखा किया। अपने 36 में से एक भी वादे को ठीक से पूरा नहीं किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को दुर्गकोंदल की जनता से डबल इंजन सरकार बनाने के लिए दिल्ली में एक बार मोदी सरकार को लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाइये, भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग को जिताइये और दिल्ली भेजकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइये। कांकेर लोकसभा की जनता ने पिछली बार भी भाजपा का सांसद चुना था, इस बार भी भाजपा का सांसद बनाइये और कांग्रेस को सबक सिखाना है। मोदी को प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें देना है।

 

साय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों से हम 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदेंगे और 15 दिनों तक ख़रीदेंगे। पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा संचालित चरण पादुका योजना फिर से लागू की जाएगी। कांकेर क्षेत्र के द्रुत गति के विकास के लिए हमें डबल इंजन की सरकार बनाना है।

 

संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित लोगों से भाजपा को वोट देकर भोजराज नाग को जिताने की अपील की और जय बूढ़ादेव, जय छत्तीसगढ़ का उद्घोष कर सभा को समाप्त किया।

MadhyaBharat 23 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.