Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुलालिया के रंग में सराबोर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झूलड़ी पहनी
jhabua, Chief Minister ,Gulaliya, wore Jhuldi.

झाबुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को झाबुआ जिले के राणापुर में आयोजित भगोरिया मेले में शामिल हुए। इसके पूर्व रतलाम से रानापुर जाते हुए मुख्यमंत्री के काफिले को थांदला नगर की सीमा में प्रवेश करते ही रोक लिया गया, जहां उनका भावभीना स्वागत किया गया।

होली ओर भगोरिया के रंग में सराबोर मुख्यमंत्री आज बहुत खुश नजर आए। थांदला में नगर परिषद चौराहे पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भी उनका स्वागत करने पहुंचे सभी लोगों का अभिवादन हंसते हुए स्वीकार किया। उन्हें आदिवासी परंपरा की पहचान पारंपरिक पगड़ी और झुलड़ी पहनाई गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव सड़क मार्ग से होते हुए आज शनिवार को रानापुर में आयोजित भगोरिया हाट में शामिल हुए। रानापुर में नगर की सीमा शुरू होते ही उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया था, जो कि सभास्थल जाने तक जारी रहा। मुख्यमंत्री रानापुर में खुली जीप में सवार होकर मुख्य बाजार से होकर गुजरे, उन्होंने उनके स्वागत में पहुंचे लोगों का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाद में भगोरिया हाट में शामिल होने आए सभी जनों को होली की मंगल कामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न दलों में कितने ही ऐसे झूठे बेईमान और चालाक लोग हैं, जो आपको झूठी बात कर भडक़ाते रहते हैं, लेकिन आप उनके बहकावे में न आएं। आप पूर्व की ही तरह भाजपा का साथ दें।

डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, और जिस प्रकार देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है, यह निश्चित है कि दुनिया की कोई ताकत एक बार फिर से नरेंद्र मोदीजी की सरकार बनने से नहीं रोक सकती है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसके पहले कई ऐसे सिद्धांतवादी नेता हुए कि उनके खिलाफ अगर रिपोर्ट हुई, अथवा किसी भी नेता का किसी केस में नाम आया तो उन्होंने तुरन्त अपना पद छोड़ दिया। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी और तत्कालीन रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे देश की महान परंपराओं का पालन किया। लेकिन दिल्ली के ये मुख्यमंत्री जिनके 21 नेता , 2 मंत्री और वो स्वयं भी शराब घोटाले में लिप्त पाए गए, परंतु पद नहीं छोड़ रहे हैं।

MadhyaBharat 23 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.