Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
नदी में नहाने गए दो मासूम सगे भाईयों की डूबने से मौत
tikamgarh, Two innocent brothers ,drowning

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रविवार को नदी में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। हादसे के दौरान मृतकों के परिजन खेत में रखवाली कर रहे थे। होली के एक दिन पहले हुए हादसे से गांव में मातम पसर गया है, वहीं परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है।

 

जानकारी अनुसार पूरा मामला जतारा थाना क्षेत्र का है। यहां गांव लार खुर्द में नदी में दो सगे भाई नहाने के लिए गए हुए थे। नहाते-नहाते दोनों गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद डूबने से दोनों की मौत हो गई। बच्चों के माता-पिता नदी के पास खेतों की रखवाली कर रहे थे। मृतक बच्चों के पिता विशननाथ सपेरा ने बताया कि वह लार गांव के रहने वाले हैं। गुड़ा गांव में जमीन रखवाली के लिए गए थे, जहां परिवार के सभी सदस्य फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान छोटा बेटा देवेंद्र (5) उर नदी में नहाने के लिए चला गया, वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए बड़ा बेटा रोहन (7) भी नदी में कूद गया। दोनों भाईयों को डूबता हुआ देखकर तीसरा भाई दौड़कर परिजनों के पास पहुंचा और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और नजदीकी सरकारी अस्पताल जतारा ले जाया गये। जहां पर डॉक्टरों ने जांच उपरांत दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इधर हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है।

MadhyaBharat 24 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.