Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सोन नदी में डूबने से दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत
umaria,  two real sisters ,died

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी चौकी क्षेत्र में बुधवार को पिकनिक मनाने आए शहडोल जिले के चार युवाओं की सोन नदी के चकदेही घाट पर डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक और दो युवतियां शामिल हैं और दोनों युवतियां सगी बहनें हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

 

 

बिरसिंहपुर पाली थाना प्रभारी मदन सिंह मरावी ने बताया कि शहडोल से आठ दोस्त पिकनिक बनाने के लिए बुधवार को दोपहर में सोन नदी के चकदेही घाट पहुंचे थे। सेल्फी लेने के दौरान एक युवती पानी में गिर गई, जिसे बचाने के प्रयास में दूसरी युवती भी पानी के बहाव में चली गई। इसके बाद दो अन्य युवक भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतरे और वह भी पानी में डूब गए। पानी ज्यादा गहरा होने के कारण चारों को बचा पाना संभव नहीं हो पाया। उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने गांव के लोगों से मदद लेने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और चारों लोग पानी में काफी नीचे तक जा चुके थे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद तैराकों की टीम को बुलाया और चारों के शव नदी से निकाले।

 

 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज सिंह (20) पुत्र रामस्वरूप सिंह, पलक सिंह (19) पुत्री बुद्ध सेन सिंह, पायल सिंह पुत्री बुद्धसेन सिंह और शशांक श्रीवास्तव पुत्र चंद्रकांत श्रीवास्तव के रूप में हुई है। सभी मृतक शहडोल के रहने वाले थे। चारों मृतकों के शव का परीक्षण बिरसिंहपुर पाली स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। मृतकों में दोनों पलक और पायल सगी बहनें हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 27 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.