Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बाघ बाघिन का जोड़ा दमोह पहुंचा मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा गौरव की बात
damoh, Tiger-tigress pair ,Minister Prahlad Singh

दमोह। भारत के सबसे बडे रानी दुर्गावती टाइगर अभ्यारण में बांधवगढ़ से एक बाघ बाघिन का जोड़ा शुक्रवार को छोडने की जैसे ही खबर मिली क्षेत्र में खुशी की लहर दौड गयी। दमोह के पर्यटन में का एक नया आयाम आज फिर जुड़ गया।

बता दें कि दमोह सागर और नरसिंहपुर को मिलकर देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की स्थापना की गई। इसमें अभी तक 16 टाइगर हुआ करते थे अब दो नय मेहमान यहां पर आए हैं। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से एक में बाघ बाघिन का जोड़ा रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व लाया गया जिसे अधिकारियों की निगरानी में जंगल में छोड़ा गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रयासों से दमोह को इस टाइगर रिजर्व की सौगात मिली थी दोनों नये टाइगर के आने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इससे पर्यटन को नई उचाईयां मिलेगी। लोग जब भी याद करेंगें तो प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को याद करेंगे। जिसमें लगातार नया इतिहास लिखा जा रहा है। मैं भी अपने को गौरवशाली मानता हूं कि मेरे संसदीय कार्यकाल में रानी दुर्गावती टाईगर रिर्जव देश के सबसे बडे टाईगर रिर्जव के रूप में सामने आया।

MadhyaBharat 28 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.