Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
डीआरजी जवान पर हमला करने वाला एक नक्सली छात्रावास से गिरफ्तार
bejapur, Naxalite , attacked DRG jawan

बीजापुर। जिला मुख्यालय में डीआरजी के जवान दीपक दुर्गम पर नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने 24 मार्च को फाईरिंग कर जानलेवा हमल कर दिया था। पुलिस ने हमला करने वाले मास्टरमाइंड नक्सली संतोष पोटाम उम्र 18 वर्ष को शहर के एक छात्रावास से गुरुवार शाम गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली संतोष पोटाम ने नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का भी खुलासा किया है। जिसे आज शुक्रवार को कार्रवाई उपरांत रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने शहर में अपना नेटवर्क बना रखा था। गिरफ्तार नक्सली छात्रावास में घटना के बाद से छिपा हुआ था। डीआरजी जवान संतोष दुर्गम को गोली मारने से पहले नक्सली पोटाम ने वारदात वाली जगह की अच्छे से रेकी की थी। गिरफ्तार नक्सली संतोष पोटाम की बहन भी नक्सली संगठन से जुड़ी है। नक्सली पोटाम ने बहन के साथ मिलकर जवान के आने-जाने की गतिविधियों पर नजर रखी थी, और उसकी जानकारी भी नक्सलियों से साझा की थी। पुलिस के मुताबिक दुर्गम पर जानलेवा हमले के लिए संतोष पोटाम ने ही स्मॉल एक्शन टीम को सूचना पहुंचाई थी। नक्सली पोटाम की सूचना के बाद ही नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने दीपक दुर्गम पर हमला किया और मौके से फरार हो गए। बीजापुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त कर उनके मददगारों को पकड़ लिया जाएगा।

MadhyaBharat 29 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.