Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुरैना और दतिया में बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले
morena, Hail fell ,unseasonal rain

मुरैना/दतिया। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार शुक्रवार की शाम अचानक भिंड और मुरैना जिले भर में धूल भरी आंधी सहित अनेक ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ 20 मिनट तक ओले गिरने से लोग आश्चर्यचकित रह गए, हालांकि इस बारिश और ओले गिरने से फसलों को कोई खास नुकसान नहीं है लेकिन खलिहान में रखी कटी हुई फसल में काफी नुकसान का अनुमान है।

 

शुक्रवार की शाम जिले के दिमनी, माता बसैया, सिहोनिया एवं स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अनेक गांवों में लगभग 2 मिनट तक छोटे-छोटे ओले गिरे और बारिश हुई, जबकि जिला मुख्यालय पर धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान कर दिया। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पहले ही चंबल संभाग में आंधी, ओला व पानी की संभावना बताई थी।

 

 

करुआ गांव में पड़े ओले, दतहरा में खेत में पसरी फसल

 

जिले के अनेक क्षेत्रों शुक्रवार की शाम आंधी के साथ बारिश एवं ओले ने तबाही मचा दी। जिला मुख्यालय से सटे आसपास के ग्रामीण इलाकों में जमकर ओले गिरे हैं, जिससे खेतों में खड़ी फसल पसर गई है और किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मुरैना मुख्यालय के पास करुआ गांव में भी ओले गिरे हैं तथा दतहरा गांव में आंधी पानी एवं ओले के कारण फसल पसर गई है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

 

 

तेज आंधी व बूंदा बांदी के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान

 

दतिया के भांडेर में शुक्रवार की शाम 5 बजे जिले में तेज आंधी और हल्की बौछार के साथ बूंदाबादी हुई जिससे कई गांवों की फसलो पर प्रभाव पड़ा ग्राम पंचायत कामद के पास स्थित सिमरिया में एक बार फिर किसानों के लिए आसमान से आफत की बारिश हुई है। तेज हवा और पानी के साथ ओलों की बरसात भी शुरू हो गई। इस दौरान बड़े आकार के ओले गिरने से सिमरिया गांव की फसलें प्रभावित हुई हैं।

 

शांम 5 बजे आसपास के करीब दो दर्जन कई गांवों में बूंदाबांदी हुई वहीं कामद गाँव के पास स्थित ग्राम सिमरिया में बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरने लगे। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार को मौसम शांम को अचानक बदल गया था। ओले गिरने से फसलों में नुकसान होने की खबर मिली हैं। वहीं ओले गिरने से कई घरों के कवेलू भी टूट गए।

 

बेमौसम हुई इस ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कटने के लिए तैयार खड़ी फसल को बूंदा बांदी एवं ओलावृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा। कई जगह फसलें आड़ी हो गई। जिन किसानों ने फसल काटकर खलिहान में रख छोड़ी थी, ओले की मार तथा पानी लगने से उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित होगी।

MadhyaBharat 29 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.