Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र में आज शनिवार सुबह 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कर्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या की है।
दुर्गुकोंदल थाना प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि नाबालिग ने जहर खाया है, जिससे उसकी मौत हो गई। जहर की बोतल शव के पास पड़ी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |