Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
नदी पर बना रेलवे का पुल ढहा 50 फीट नीचे गिरने से 7 मजदूर घायल
morena, Railway bridge ,river collapsed

मुरैना। जिले के जौरा क्षेत्र में क्वारी नदी पर बना रेलवे का (नैरोगेज लाइन) पुल अचानक ढह गया। इससे पुल को डिस्मेंटल कर रहे 7 मजदूर 50 फीट नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जौरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पांच को गंभीर हालत में मुरैना के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

 

इस संबंध में मिली जानकारी में सामने आया है कि घटना कैलारस थाना क्षेत्र के सिकरोदा गांव के पास की है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट प्रदीप तोमर ने बताया कि यहां छोटी रेलवे लाइन का कुंवारी नदी पर पुल बना है। लेकिन ब्रॉडगेज रेलवे ट्रेक डाले जाने के बाद यह करीब 100 साल पुराना नैरोगेज रेलवे ट्रैक अनुपयोगी हो गया था इसलिए रेलवे द्वारा इस पुल को तोड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही रेलवे द्वारा पुल से लोहे की एंगल और गर्डर आदि को मजदूरों से खुलवाना शुरू किया था।

मंगलवार सुबह डिस्मेंटल के दौरान यह पुल अचानक ढह गया। इस दौरान वहां पुल के एंगल खोल रहे सात मजदूर पुल से करीब 50 फीट नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद रेलवे के कर्मचारी व अन्य लोगों ने उन्हें तुरंत जौरा के अस्पताल पहुंचाया। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मुरैना के जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि दो घायलों का जौरा के अस्पताल उपचार जारी है।

MadhyaBharat 2 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.