Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बीजापुर में हुई मुठभेड़ में मारे गए 13 नक्सलियों की पहचान की जा रही
bejapur, 13 Naxalites killed , encounter

बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेंड्रा के जंगल में हुई मुठभेड़ में 03 महिला नक्सली सहित कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है। मारे गये नक्सलियों में अधिकाशत: पीएलजीए कंपनी नम्बर 02 के होने की संभावना है। वहीं बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने का दावा मुठभेड़ में शामिल डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त बल के जवानों ने किया है। घटनास्थल से अब तक एक नग एलएमजी आटोमेटिक हथियार, एक नग 303 रायफल एक नग 12 बोर रायफल एवं भारी मात्रा में बीजीएल शेल्स व लांचरर्स हथियार एवं गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित वापस कैंप लौट आये हैं। मारे गये नक्सलियों की शिनाख्तगी की जा रही है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त बल नक्सल उन्मूलन अभियान पर रवाना हुई थी, 02 अप्रैल को सुबह सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान कोरचोली-लेंड्रा के जंगलों में पहुंचे। इसी दौरान गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों की जवाबी कार्यवाही में 03 महिला नक्सली सहित कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।अब तक कुल 13 नक्सलियों के शव के साथ उक्त ऑटोमैटिक हथियार के बरामद होने से कई बड़े इनामी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

MadhyaBharat 3 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.