Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बीजापुर में मारे गए पांच नक्सलियों की हुई पहचान
bejapur, Five Naxalites killed , Bijapur identified

बीजापुर। जिले में नक्सलियों के टीसीओसी माह के बीच मंगलवार को लेंड्रा के जंगल में हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली के साथ कुल 13 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इनमें पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी) के कम्पनी नंबर 02 के एसीएम रैंक के नक्सलियों से लेकर अन्य इनामी नक्सली शामिल हैं। मारे गये 13 में से 05 नक्सलियों की शिनाख्ती कर ली गई है। इनमें नक्सलियों की कंपनी नंबर 02 पीपीसीएम (एसीएम रेंक) पीएलजी सुखराम हेमला, हुंगा परसी, हुंगा कुंजाम, सीतक्का (डीव्हीसीएम जितरू की पत्नी), दुला सोनू हैं। ये सभी इलाके के बडे नक्सली हैं, कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहे हैं। बाकी 08 नक्सलियों की पहचान पुलिस कर रही है। मारे गए नक्सलियों में 3 महिला नक्सली शामिल हैं।

 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए 13 नक्सलियों में से 05 की शिनाख्ती हो गई है। ये सभी पीएलजीए के कम्पनी नंबर 2 के बडे नक्सली हैं, कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं। बाकियों की पहचान की जा रही है।

 

उल्लेखनीय है कि पुलिस के द्वारा मारे गये 13 में से 05 नक्सलियों की शिनाख्ती कर नाम के उजागर कर दिए जाने के बाद भी नक्सलियों की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नही दिया जाना यह प्रर्दशित करता है कि मारे गये नक्सलियों का कैडर बड़ा था, जिनके मारे जाने से पूरा नक्सली संगठन सदमें है। आने वाले दिनों में बाकी बचे सभी मारे गये नक्सलियों की शिनाख्तगी हो जाने पर चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

MadhyaBharat 4 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.