Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा पर तीन थानों में दर्ज हुई एफआईआर
bejapur, FIR lodged ,Congress candidate Kawasi

बीजापुर। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका दिया गया बयान उन पर भारी पड़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद भैरमगढ़ के तहसीलदार के आवेदन पर कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा के खिलाफ बीजापुर के मिरतुर और कुटरू थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है।

 

उल्लेखनीय है कि उम्मीदवार घोषित होने के बाद कवासी लखमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे लोगों को पैसे बांटते हुए नजर आ रहे थे। इस मामले में भी जगदलपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। बीजापुर जिले के दो अलग-अलग थाना मिरतुर और कुटरू के साथ ही 15 दिनों के अंदर कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा पर तीन अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस के जवानों को तीर धनुष से मार भगाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण दिया था। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कवासी लखमा का एक वीडियो तीन दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे क्षेत्रीय बोली गोंडी में कह रहे हैं कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोड़, जिसका हिंदी में अनुवाद यह होता है कि कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम राम। कवासी लखमा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे टीन के खदान से पुलिस के जवानों को तीर धनुष से मार भगाओ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों वीडियो बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। भाजपा के नेताओं ने इन बयानों पर पलटवार करने के साथ ही, चुनाव आयोग से लेकर अनेक थाना में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई हेतु आवेदन दे चुके हैं।

MadhyaBharat 13 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.