Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर
dhamtari, Watermelon consumption ,heat effect

धमतरी।गर्मी के इस मौसम में रसीले फलों की मांग बढ़ गई है। शहर के प्रमुख फल दुकानों में आम, अंगूर सहित तरबूज-खरबूज की अच्छी बिक्री हो रही है। शहर के चौक-चौराहों पर तरबूज हाथों-हाथ बिक रहा है।

 

तेज गर्मी सूखते गले को तर करने लोग ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग कर रहे हैं, जिसमें तरबूज भी शामिल है। गर्मी को देखते हुए तरबूज की मांग सबसे अधिक हो रही है। थोक मंडी व्यापारी गजेन्द्र सोनकर ने बताया कि जिले में प्रतिदिन एक हजार क्विंटल तरबूज की खपत हो रही है। मांग बढ़ते क्रम पर है। तरबूज का मीठा स्वाद और रसीला सबको भा रहा है। सूखे गले को तत्काल राहत मिल जाती है। डा एच आर सिन्हा ने बताया कि तरबूज में औषधीय गुण होता है। यह गर्मी से बचाने के साथ ही हमारी सेहत और पाचन को भी ठीक रखता है। विटामिन, मल्टी विटामिन, कैल्शियम फास्फोरस आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। गर्मी में इसका सेवन करना चाहिए। तरबूज व्यापारी लाखन सोनकर का कहना है किगर्मी में तीन-चार माह इसकी खपत बढ़ जाती है। खपत पूरी करने के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्य उड़ीसा, उत्तरप्रदश से आयात करना पड़ता है।

 

उन्होंने बताया कि यूपी के बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ में बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती होती है। व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान में तरबूज साइज के हिसाब से 50 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति नग बिक रहा है। शहर के रूद्री रोड, इतवारी बाजार, रामबाग बाजार, गोलबाजार, सोरिद चौक, सिहावा चौक सब्जी बाजार में तरबूज बिक्री के लिए रखा गया है। सब्जी विक्रेता विनोद चुगानी ने बताया कि इन दिनों तरबूज की अच्छी बिक्री हो रही है। सब्जी मंडी में तरबूज पहुंचते ही हाथों-हाथ बिक रहा है।

MadhyaBharat 19 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.