Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान
bhopal, Kamal Nath , Chhindwara

भोपाल/छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को मध्यप्रदेश की छह सीटों छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, शहडोल और सीधी पर वोटिंग हो रही है। इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने बूथ क्रमांक 17 शिकारपुर में मतदान किया। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुलनाथ और भाजपा के विवेक बंटी साहू के बीच मुख्य मुकाबला है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ मतदान से पहले सपरिवार शिकारपुर के हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। उनके साथ अल्कानाथ और प्रियानाथ भी मौजूद रहीं। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है। वो पिछले 44 साल के इतिहास के सबसे बड़े गवाह हैं और मुझे उम्मीद है कि वे सच्चाई का साथ देंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता सच का साथ देगी। हमने 44 साल तक छिंदवाड़ा की जनता के लिए काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता हमें आशीर्वाद देगी।

 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की सभी छह सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में दो घंटे पहले वोटिंग समाप्त हो जाएगी। हाई प्रोफाइल सीट के रूप में छिंदवाड़ा और मंडला पर हर किसी की नजरें हैं। मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा और मंडला हॉट सीट है। कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब एक करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।

छिंदवाड़ा अनुसूचित जनजाति बहुल जिला है और यहां आदिवासी समुदायों में गोंड, परधान, भारिया, कोरकू प्रमुख रूप से निवासरत हैं। अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 7.70 लाख है, यह जनसंख्या 36.82 प्रतिशत है जोकि सबसे अधिक है। अनुसूचित जाति की जनसंख्या 2.32 लाख है, जोकि कुल जनसंख्या की करीब 11 प्रतिशत है।

MadhyaBharat 19 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.