Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मध्यप्रदेश में तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना
bhopal, Possibility of thunderstorm, Madhya Pradesh

भोपाल। प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद फिर गर्मी का असर शुरू हो गया है। दिनभर तेज के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन इंदौर-जबलपुर समेत 19 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। आंधी-बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी का असर रहा। खंडवा में पारा सबसे अधिक 42 डिग्री रहा। ग्वालियर, जबलपुर समेत 19 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। वहीं, शाजापुर में बारिश हुई। वहीं, उज्जैन, आगर, राजगढ़, गुना और विदिशा में भी मौसम बदला रहा।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 अप्रैल तक प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर रहेगा। इस वजह से बूंदाबांदी और आंधी का दौर रहेगा। 21 अप्रैल को इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में बारिश के आसार है। 22 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में बारिश हो सकती है। जबकि 23 अप्रैल को सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने की संभावना बनी है।

 

 

खंडवा का तापमान सबसे अधिक

शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिला। मलाजखंड और खंडवा में पारा 42 डिग्री से अधिक रहा। वहीं, जबलपुर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, खजुराहो, खरगोन, सतना, दमोह और रीवा में भी पारा 41 डिग्री के पार रहा। बैतूल, सिवनी, नरसिंहपुर, गुना, सागर, उमरिया और नौगांव में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।

MadhyaBharat 20 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.