Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कमलनाथ का छिंदवाड़ा मॉडल खोखला: सीएम डॉ यादव
bhopal, Kamal Nath

भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को शिवपुरी के पूर्व कांग्रेस विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों का स्वागत करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संविधान लागू करने के समय, राजनीति में सबके लिए अवसर की बात लोकतंत्र में कही गयी है। लेकिन दुर्भाग्य कहे कि संविधान की बातों के आधार पर लोग बात कहते है कि हम संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन संविधान एक तरफ रख कर उन्होंने एक परिवार को लागू करने की पद्धति लगाई है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में अगर मोदी जी और भाजपा नहीं हो तो आप कल्पना कर सकते है कि कौन से दौर में भारत पहुँच गया। कौनसी पार्टी छोड़ रहे है जिसके अंदर उनको अपने परिवार के भतीजे, भतीजी, बेटे अपने परिवार के अलावा कोई नहीं दिख रहा है।

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस चुनाव के दौरान जिनकी जैसी जुबान है, वो वैसी बात करेंगे। उनकी जुबान पर हमें नहीं जाना। भाजपा में शामिल हो रहे नए सदस्यों को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे परिवार में हमने खुले मन से आपको जोड़ा है। जैसे दूध में शक्कर मिलती है, इस नाते से हमने आपका स्वागत किया है। हम एक जान होकर काम करेंगे। आपके मन में किसी प्रकार की बात आती है, तो आप सुझाव भी दे सकते हैं। समय-समय पर आप अपने जिले, विधानसभा, लोकसभा में अपनी भूमिका निभाएं।

 

पहले चरण का रिजल्ट इतिहास बनाएगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मप्र की छह सीटों पर हुई वोटिंग पर कहा कि पहले चरण का जो रिजल्ट आ रहा है, उसमें एक नया इतिहास बन रहा है। रिजल्ट तो वैसे 4 तारीख को आएगा, लेकिन सच्चे अर्थों में जो बूथ पर कार्यकर्ता काम करते हैं। वोट डालते समय मतदाताओं के भाव बता देते हैं कि वो किधर हैं। चारों तरफ से अनुकूल रुझान आ रहे हैं। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है। छिंदवाड़ा सहित हम प्रदेश की सभी 29 सीटें जितने की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार बड़े महाराज अपने घर से निकलते नहीं थे, वो अपने मतदाताओं के बीच हाथ जोड़कर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग दुनिया को छिंदवाड़ा मॉडल बताते थे। उनका मॉडल कितना खोखला है, सब ने देखा। मैं उम्मीद करता हूं, आपके साथ में ये विजय का क्रम जारी रहेगा।

MadhyaBharat 20 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.