Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लव जिहाद के मामले में हिंदू यवती के साथ दरिंदगी करने वाले के घर पर चला बुलडोजर
guna,  Love Jihad,  Hindu girl

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में लव जिहाद के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हिंदू युवती के साथ दरिंदगी करने के आरोपित अयान पठान का घर रविवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने नानाखेड़ी पहुंचकर कार्रवाई की। शुक्रवार को टीम ने मौके पर जाकर मकान की जांच की थी। इसे अतिक्रमण कर बना पाया गया था। वहीं, हैवानियत की शिकार हुई युवती की एक आंख की रोशनी चली गई है।

दरअसल, शहर के कैंट पुलिस थाने में पीड़ित 23 वर्षीय हिंदू यवती ने बीते बुधवार को आरोपित अयान पठान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद अयान पठान के सरकारी जमीन पर बने मकान को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। रविवार को बुलडोजर के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने आरोपित के अवैध रूप से निर्मित मकान को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान गुना एसडीएम रवि मालवीय, एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस बल, राजस्व, नगरपालिका का अमला मौजूद था।

गौरतलब है कि नानाखेड़ी क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय हिंदू युवती पर अयान पठान नामक युवक शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने युवती को बंधक बनाकर एक महीने तक उसके जबरदस्ती करता रहा। इस दौरान उसने यवती के साथ क्रूरता और वहशीपन तमाम हदें पार करते हुए बेल्ट व लात-घूसों से उसकी पिटाई की। मारपीट करने के बाद अयान थक गया तो उसने पीड़ित युवती की आंख और जख्मों पर मिर्ची भर दी। उसके चिल्लाने पर आरोपित ने उसके मुंह में फेवीक्विक डाल दी। किसी तरह युवती जान बचाकर अपने घर पहुंची। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया।

पीड़ित युवती ने पुलिस में दिए बयान में कहा था कि घर के पास रहने वाले अयान पठान ने उसे एक महीने तक बंधक बनाकर रखा। उस दौरान उसने कई यातनाएं दीं। आरोपित ने पीड़ित का शारीरिक शोषण किया, यही नहीं उसे यातनाएं देने के लिए जख्मों पर मिर्च और होंठ में फेवीक्विक भर दी थी। आरोपित उसका मकान हड़पना चाहता था। पीड़ित युवती के बयान दर्ज होने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई और अयान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इधर, जानकारी मिली है कि हैवानियत की शिकार हुई युवती को गुना जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया है। बताया रहा है कि पीड़ित की एक आंख की रोशनी चली गई है जबकि दूसरी आंख से भी कम दिखाई दे रहा है।

दूसरी ओर पीड़ित युवती की मां ने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी बेटी के जख्म नहीं गए। वह ठीक से सो भी नहीं पा रही है। यह जख्म जिंदगी भर रहेंगे। उसे एक आंख से नहीं दिख रहा है। डॉक्टर ने कहा कि सिर्फ 10 प्रतिशत की आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद है।

MadhyaBharat 21 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.