Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा
raipur, Under Modi

रायपुर /लोरमी। बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के प्रचार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को मुंगेली जिले के लोरमी में एक जनसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति चलाई और नरेंद्र मोदी ने विकास की सरकार चलाई। मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हुआ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में तीन तलाक कानून को हटाया गया। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति चलाई और नरेन्द्र मोदी ने विकास की सरकार चलाई। कांग्रेस पार्टी सदा राम विरोधी और सनातन विरोधी रही है। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन केवल दो ही बातों का गठबंधन है- परिवार बचाओ और भ्रष्टाचारियों को बचाओ। मोदी जी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ और ये कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

नड्डा ने ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिलासपुर में नल जल योजना के तहत ढाई लाख कनेक्शन दिया गया है। मोदी ने 12 करोड़ शौचालय बनवाकर महिलाओं को इज्जत से जीने का रास्ता दिया। 70 साल तक के लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। आवास योजना में तीन करोड़ घर बनेंगे। साथ ही अब घर सूर्य योजना के तहत सौर ऊर्जा से घर में रोशनी होगी।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत 11 स्थान से छलांग लगाकर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। भारत जापान को पछाड़ कर तीसरी सबसे बड़ी आटोमोबाइल निर्माता बन गया है। अमृत भारत में 32 नए रेलवे स्टेशन बन रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में 4 करोड़ घर बनकर तैयार हुए। मोदी 5 साल में 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे, कोई भी कच्चा घर नहीं रहेगा। छत्तीसगढ़ में 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ देने का काम हमारी प्रदेश सरकार ने किया। प्रदेश सरकार में 70 लाख 24 हजार बहनों को प्रदेश में महतारी वंदन योजना में दो किस्तें मिल चुकी है। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया।

MadhyaBharat 22 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.